झारखंड

लोहा व्यापारी प्रमोद कुमार अग्रवाल 200 करोड़ से ज्यादा के जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः-  मेदिनीनगर के बड़ा लोहा व्यापारी प्रमोद कुमार अग्रवाल को 200 करोड़ से ज्यादा के जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफअतारी के बाद व्यापारी को जमशेदपुर लाया गया. मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासतमें जेल भेजा जाएगा. सूत्रो के अनुसार अग्रवाल का शुभलक्ष्मी ट्रेडर्स नामक कंपनी है. उसी में करोड़ों रुपए के लोहा की बिक्री बिना किसी कागजात के किए गए हैं. जिसमें 18 प्रतिशत जाएसटी चुकाना था जो नहीं चुकाया गया. पूर्व जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने मेदिनीनगर पहुंचकर उसके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. ये भी पढ़ेंः- आप भी ठंड के मौसम में रजाई व कंबल के बदबू से रहते हैं परेशान? अपनाएं ये ट्रिक मिलेगी राहत..