भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल के डिप्टी चीफ मैनेजर महेश यादव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। 

19 रेलवे स्टेशनों का चयन 

महेश यादव ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मुरादाबाद रेल मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का चयन पुनर्विकास के लिए किया गया है। इन स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन भवनों को नया स्वरूप देने के साथ-साथ बेहतर प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली और यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस 

उन्होंने बताया कि बिजनौर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद साल 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण किया जा चुका है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब 17 जुलाई को 2 और रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें उत्तराखंड के देहरादून स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन और UP के बिजनौर जिले का धामपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों के उद्घाटन के बाद क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक रेलवे सुविधाओं का लाभ मिलेगा और रेल यात्रा पहले की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक होगी।