तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास 'एक्स त्रिशूल' जल्द
तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास 'एक्स त्रिशूल' जल्द
नई दिल्ली। अपनी रक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने की दिशा में भारतएक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “JAI” विजन, 'जे' यानी 'ज्वाइंटनेस (संयुक्तता), 'ए' अर्थात आत्मनिर्भरता और आई यानी इनोवेशन (नवाचार) को साकर करने के लिए भारतीय सेना की दक्षिणी कमान जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण त्रि-सेवा अभ्यास ‘एक्स त्रिशूल’ आयोजित करने जा रही है। इस अभ्यास की कमान लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभाल रहे हैं। दक्षिणी कमान को हमेशा से ही थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संपूर्ण समन्वय की मिसाल माना जाता रहा है।
इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य-
‘एक्स त्रिशूल’ में तीनों सेनाएं देश के समुद्री, रेगिस्तानी और क्रीक क्षेत्रों में एक साथ अभ्यास करेंगी। इसका मकसद बहु-क्षेत्रीय अभियानों में संयुक्त संचालन और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और बदलती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करना है।