भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्वकप क

जेमिमा रोड्रिग्स के करिश्माई शतक से आस्ट्रेलिया पस्त

जेमिमा रोड्रिग्स के करिश्माई शतक से आस्ट्रेलिया पस्त 

भारत 8 साल बाद महिला विश्व कप के फाइनल में 

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में सात बार की विजेता और अब तक अजेय ऑस्ट्रेलिया का घमंड चूर करते हुए शानदार विजय दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में भारत की जीत की नेत्री जेमिमा रोड्रिग्स रहीं जिन्होंने 127* रन की नाबाद पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स ने हरमनप्रीत कौर के साथ 89 रनों की विस्फोटक साझेदारी निभाते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी भारत को सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने 339 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था जो काफी चुनौती पूर्ण था। इस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफलतापूर्वक चेज़ हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत के खिलाफ बनाया था। मेजबान टीम ने वनडे में 339 रन के सबसे बड़े लक्ष्य को 48.3 ओवर में 341 रन बनाकर हासिल कर लिया। 

भारत तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारत 2005 और 2017 में फाइनल खेल चुका है। फाइनल की दूसरी टीम का निर्धारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल से होगा।