झारखंड
भरनो थाना क्षेत्र में बूढ़ी सास की बीमारी से परेशान होकर बहु ने पिलाया कीटनाशक, मौत
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क:भरनो थाना क्षेत्र के सुपा गांव में एक बहु ने अपनी बीमार सास को कीटनाशक (यूरिया )पिला दिया.जिससे उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई.घटना बीते रात की है.पुलिस ने बताया कि 87 वर्षीय वृद्धा हना देवी पिछले 10 दिनों से बीमार थी.उसका बेटा बाहर ईंट भट्ठा में मजदूरी करने गया है.घर में सास,बहु और बच्चे रहते हैं.सास की बीमारी से बहु परेशान थी.और बीते रात बहु ने अपनी बूढ़ी सास को कीटनाशक पिला दिया.स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार शाम को पुलिस को इसकी जानकारी मिली और फिर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है.साथ ही उसकी बहु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.गुरुवार सुबह को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा जाएगा
यह भी पढ़ें: बरवाडीह{ हटाए गये प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी-एमओ रामनाथ यादव