विरोध करने वालों को ग्रामीणों ने दी सीधी चेतावनी

ताकि माइंस के काम में कोई बाधा न आए, रेवारातू गांव में खनन से पहले की गयी विशेष पूजा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के रेवारातू गांव में स्टोन माइंस के खनन कार्य के निर्बाध संचालन और पूरे गांव में सुख-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से  एक पारंपरिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. यह धार्मिक अनुष्ठान (जिसमें गम्हेल, देवी मण्डप और पीढ़ी दाई की पूजा शामिल थी) नार्मेध सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

इस मौके पर ग्रामीणों ने एक सामूहिक संकल्प लेते हुए कहा कि स्टोन माइंस के शुरू होने से अब हम लोगों को गांव में ही रोज़गार मिलेगा, इसलिए वे अब किसी भी व्यक्ति को निजी स्वार्थ के लिए खनन कार्य में बाधा डालने या इसे रुकवाने की अनुमति नहीं देंगे. ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ लोग अपने निजी लाभ के लिए खनन का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें अब पलायन करना पड़ेगा. इस पूजा कार्यक्रम में नार्मेध सिंह, मनोज सिंह, सुनेश्वर सिंह, विजय सिंह, श्यामदेव सिंह, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अराविंद सिंह, अनुज गुप्ता, मुकेश सिंह सहित भारी तादाद में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

यह भी पढ़ें: हीट एंड रन केस में एक व्यक्ति की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा