जंगल में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, पांच एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट
अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: हेरहंज थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जंगल में लगाए गए अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है इस संबंध में थाना प्रभारी हेरहंझ कृष्णापाल सिंह पवैया ने बतलायाकी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा हुआ है.एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चला कर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को इचाक-इनातू गांव स्थित वन क्षेत्र में छापेमारी कर करीब पांच एकड़ में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर की मदद से नष्ट कर दिया. पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जंगल की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी. सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और मौके पर पहुंचकर अवैध फसल को नष्ट किया.थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.आगे यह अभियान जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: रेन कट से बने सड़क किनारे दर्जनों जान लेवा गड्ढे, मरम्मती को लेकर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने विभाग को लिखा पत्र