ब्रेकअप हो गया है सर छुट्टी चाहिए.. इमेल देखते ही बॉस ने दे दी इतने दिन की छुट्टी
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- गुड़गांव के एक बिजनेसमेन जसवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होने अपने किसी कर्मचारी का सबसे इमानदार लीव एप्लीकेशन दिखाया गया है. जसवीर ने कहा कि कि “Gen Z अब कुछ भी छुपाता नहीं है”, आज के युवा पीढ़ी अपने मन की बात और मानसिक स्वास्थय से जुड़ी बातें खुलकर कहती है. वो भी बिना किसी झिझक के..
काम करने में हो रही थी दिक्कत घटना के बारे में जसवीर सिंह ने बताया कि उनके पास एक कर्मचारी का इमेल आया जिसमें नीजि कारणो के वजह से छुट्टी मांगी गई थी. कर्मचारी ने इमेल में स्वीकार किया कि ब्रेकअप के बाद उसे काम करने में बड़ी दिक्कत आ रही है, ठीक होने के लिए कुछ दिनों का ब्रेक की जरुरत है. पोस्ट में छुट्टी के आवेदन का एक स्क्रीन शॉट भी था जिसमें लिखा था कि हाल ही में मेरा ब्रेक अप हुआ है और काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा हूं. थोड़े दिन के लिए छुट्टी की आवश्यक्ता है. मैं आज घर से काम कर रही हूं और मुझे 28 से 8 तक छुट्टी की जरुरत है.
लोगों ने पोस्ट पर बॉस की तारीफ की कई लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद कर्मचारी के इमानदारी की तारीफ की, कुछ लोगों ने कहा कि ये दिखाता है कि अब ऑफिस कल्चर बदल रही है. लोग अब अपने मेंटल हेस्थ व इमोशन पर खुल कर बात रखते हैं, जो कि एक अच्छी बात है. कई यूजर्स ने जसवीर सिंह से पूछा कि क्या फसने छुट्टी मंजूर की, इसपर उन्होने जवाब दिया कि हां कर दी. एक यूजर्स ने अपने कमेंट में लिखा- “यह बिल्कुल ठीक है, और अगर वजह न भी बताई जाए तो भी ठीक है. एक ने लिखा - कुछ लोग तो अपनी शादी के लिए भी इतनी छुट्टियां नहीं लेते. इस कमेंट पर जसवीर सिंह ने कहा कि ब्रेक अप में शादी से ज्यादा छुट्टी की जरुरत पड़ती है.
ये भी पढ़ेंः-Bihar Politics: दलित वोटर्स को साधने के लिए छोटे दलों के सहारे NDA-INDIA