झारखंड

गावां में विज्ञान मंच की ओर से ली गई मेधा परीक्षा में सैकड़ों छात्र छात्राएं हुए शामिल

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत गावां/डेस्क:- गावां प्रखंड के पिहरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान मंच पिहरा की और से मेघा परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में दर्जनों विद्यालय व कोचिंग संस्थानों से लगभग 5 सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया. आयोजकों ने कहा कि छात्र छात्राओं के अंदर प्रतियोगी भाव का विकास हो सकें इसके लिए पिछले 4 वर्षो से कक्षा अष्टम से लेकर प्लस टू के बच्चों के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा में गणित, साइंस, जीके आदि के प्रश्न पूछे जाते हैं. वहीं परीक्षा एमआर सीट पर ली जाती है. परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. जबकि विद्यायल के अनुसार अव्वल स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश साव, पप्पू यादव, पवन गुप्ता, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, चंचला देवी, अंजलि देवी, रानी कुमारी, श्यामसुंदर सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा व ओम चन्द्र गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?