News11, News11 News, News 11 Bharat, Jharkhand, Jh
चंदनकियारी में अबुआ आवास लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश
ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड में अबुआ आवास योजना के तहत विभिन्न लंका,बांसतोड़ा,बाटबिनोर,लाघला, चंदनकियारी पश्चिमी, चंदनकियारी पूर्वी के अलावा अन्य पंचायतो के लाभुक परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया। इस मौके पर बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार बिना छत के न रहे। अधूरे आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कर गृह प्रवेश कराया जाएगा। नए घर में प्रवेश करते हुए लाभुकों ने सरकार और प्रखंड प्रशासन के प्रति आभार जताया।
यह भी पढ़ें: चंदनकियारी: लंका पंचायत के खेदाडीह गांव में शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली