होशियारपुर के हलका मुकेरियां में 17 वर्षीय युवक नह

होशियारपुर में 17 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत!

होशियारपुर में 17 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत!

Hoshiarpur Teenager Drowns: होशियारपुर के हलका मुकेरिायां में एक 17 वर्षीय युवक की 29 जून को नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना कस्बा हाजीपुर-मानसार रोड स्थित गांव खुंडा की है। 

बताया जा रहा है कि, युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। तभी यह घटना हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 17 लव  के रुप में हुई, जो कि गांव कोलियां 418, थाना मुकेरियां का निवासी है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना हाजीपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार को इस बात की सूचना दे दी है। 

प्रत्यक्षदर्शी का बयान

मृतक के गांव के लड़के अक्षदीप ने बताया कि- 'वे अपने साथियों सहित मेला देखने जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का नहर के किनारे पड़ा हुआ था और उसके आसपास लोग खड़े थे। उन्होंने बताया कि जब करीब जाकर देखा तो पता चला कि वह लड़का उन्हीं के गांव का था।'

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।