झारखंड

गोड्डा से ललमटिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा हाइ सेंटर रेफर

अमित कुमार/न्यूज़11 भारत गोड्डा/डेस्क: गोड्डा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को ललमटिया थाना क्षेत्र के सिमडा के पास हुई एक भीषण दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

कैसे हुआ हादसा?  स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थी. सिमडा के मोड़ पर अचानक आमने-सामने आ जाने के कारण जबरदस्त भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें दूर जाकर गिर पड़ीं और सवार सड़क पर छिटक गए. एक की मौके पर मौत, दूसरा नाजुक हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के बाद हाइ सेंटर रेफर किया गया है. 

डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. पुलिस मौके पर जांच जारी सूचना मिलते ही ललमटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन में जुटी है और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है. इलाके में शोक और दहशत घटना की खबर फैलते ही इलाके में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट ने एनटीपीसी के पूर्व जीएम पर निचली अदालत में कार्रवाई की रोक को हटाया