गांडेय में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन युवक हुए घायल
भरत मंडल/न्यूज11 भारत गांडेय/डेस्क: गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित विश्वास डीह गांव के पास गुरुवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गांडेय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, बेगाबाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय बुधन मंडल और 35 वर्षीय दोबका तुरी बाइक से गांडेय बाजार से अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान मुख्यमंत्री सारथी योजना के छात्र 20 वर्षीय आदित्य कुमार जो देवघर जिला के धमनी गांव का रहने वाला है, सड़क किनारे टहल रहा था. अचानक बाइक अनियंत्रित होकर आदित्य को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गए.
यह भी पढ़े: झारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रांची से चलेंगी 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, भेजा गया प्रस्ताव