बुंडू में भीषण सड़क हादसा.. चार की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बुंडू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही कांके विधायक सुरेश बैठा और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की रिम्स पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण कुर्मी के विरोध में जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हुआ. विधायक सुरेश बैठा ने घायलों को उचित मुआवज़ा देने की मांग की. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और रिम्स प्रबंधन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. ये भी पढ़ें- CM हेमन्त सोरेन से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा व गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात