मेरी अस्मत लूटना चाहता था.. सामने रखे हथोड़े से सिर पर मामी ने किया वार, खून से लथपथ जमीन पर गिरा भांजा
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- यूपी के बुलंदशहर से आ रही घटना ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है. खबर ये है कि महिला ने भांजे के खून से अपने हाथ को रंग लिया और फिर थाने पहुंच गई. महिला ने थाने में जो बात बताई इसे सुनने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस के सामने महिला ने कहा उसका भांजा उसकी अस्मत लूटना चाहता था, इसी गुस्से में आकर महिला ने हथोड़े से वार कर भांजे की हत्या कर दी. हल्ला सुनने के बाद पड़ोसी दोड़े दोड़े घटना स्थल पर पहुंचे तबतक युवक खुन से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था. मौके स्तल पर से मामा मामी दोनों फरार हो चुके थे. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस फिलहाल हत्या के कारण के बारे में पता लगा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मामा मामी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी मामी का कहना है कि युवक मेरी इज्जत लूटना चाहता था इसलिए उसे मार डाला.
एक ही मोहल्ले में रहते थे मामा-भांजे इमरान मोहल्लागंज सादात में अपनी पत्नी बच्चे व पिता के साथ रहता था. 8 साल पहले इमरान की शादी हुई थी. इमरान के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसके मामा जावेद अपने पत्नी रुखसाना व तीन बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं. इमरान के परिवार वालों ने बताया कि किसी काम से इमरान अपने जावेद के घर गया था, पर उसी मामी रखसाना थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हो गया. तेज आवाज में बात करके दोनों झगड़ रहे थे. बात बढ़ी तो गुस्से में मामी ने पास में रखे एक हथौड़े से इमरान के सिर पर कई वार कर दिए. जुसके बाद इमारन खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. फिर मामा मामी ने इमरान को उसी हालत में छोड़ कर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टर ने उन्हे मेडिकल रेफर कर दिया. फिर रस्ते में ही इमरान की मौत हो गई.
चाचा बोले- इमरान अपनी मामी को मां की तरह मानता था इमरान के चाचा ताहिर ने कहा कि जावेद उसका सगा मामा है, दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था. अपनी मामी को मां के जैसा मानता था. बहुत इज्जत करता था. लेकिन उनकी मामी की इमरान के साथ क्या दुश्मनी थी यह पता नहीं, मामी का आरोप सरासर गलत है. दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है. ये भी पढ़ेंः- अटपटे बयान के बावजूद नीतिश कुमार के प्रति महिलाओं के झुकाव की आखिर क्या है वजह? आइए जानते हैं..