झारखंड
बोकारो: प्रदीप कालबेलिया के आवास में GST टीम की छापेमारी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बोकारो जिले के चास के मानसरोवर अपार्टमेंट के डी ब्लॉक में स्थित प्रदीप कालबेलिया के आवास में GST की छापेमारी चल रही हैं. जमशेदपुर जीएसटी की टीम छापेमारी कर रही है. आज सुबह 7 से चल छापेमारी रही है. अधिकारी सात गाड़ियों में पहुंचे हैं , 10 अधिकारियों के छापेमारी में शामिल होने की बात कही जा रही है. सीआरपीएफ ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रखा है, आने- जाने वालों को भी जांच हो रही है.