Share Market : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोर

शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, PSU बैंक शेयरों रही तेजी, सेंसेक्स में 567 अंकों की तेजी, निफ्टी पहुंचा 26,000 के पार

शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, PSU बैंक शेयरों रही तेजी, सेंसेक्स में 567 अंकों की तेजी, निफ्टी पहुंचा 26,000 के पार

Share Market : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई। सोमवार को बाजार ने शुक्रवार की कमजोरी की भरपाई करते हुए जोरदार रिकवरी दिखाई।

Nifty इंट्रा-डे में 26,000 के पार पहुंचा, जबकि Sensex भी 567 अंक चढ़कर 84,779 पर बंद हुआ। दीपावली के बाद के पहले कारोबारी दिन आज लगभग 1925 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1994 शेयरों में गिरावट नजर आयी। मार्केट में 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज के कारोबार में सेंसेक्स लगभग 596.47 अंकों के उछाल के साथ 84,808.35 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में 181.05 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 25,976.20 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। वहीं, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में दबाव देखने को मिला।

अमेरिका-चीन ट्रेड वार्ता में नई उम्मीदों और यूएस फेड रेट कट की अटकलों ने वैश्विक बाजारों में जोश भर दिया है। इसका असर भारतीय बाजारों में भी दिखा, जहां निवेशकों का भरोसा मजबूत रहा। त्योहारी खरीदारी, सरकारी खर्च और बेहतर आर्थिक संकेतों के चलते सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। 

शेयर मार्केट में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और इटरनल की मजबूती ने बाजार को सपोर्ट दिया। मिडकैप और बैंकिंग शेयरों में भी जोश दिखा। निफ्टी के टॉप गेनर रहे जबकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, अदानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में गिरावट देखने को मिली।

आज निफ्टी की शुरुआत मज़बूत रही और NSE F&O एक्सपायरी से पहले पूरे दिन यह ज़्यादातर एकतरफ़ा ही बना रहा। निफ्टी के ब्रेकआउट पॉइंट से ऊपर बने रहने से सेंटीमेंट मज़बूत बना हुआ है। मौजूदा स्थिति इंडेक्स में आगे भी तेजी के लिए अनुकूल नजर रही है।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक निचले स्तर पर निफ्टी के लिए 25,700 पर सपोर्ट है, जिसके नीचे जाने पर कमजोरी आ सकती है। ऊपर की ओर इसके लिए 26,000 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। इस स्तर से ऊपर बंद होने पर शॉर्ट टर्म में निफ्टी में 26,500 का स्तर देखने को मिल सकता है।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर

आज के कारोबार में सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक उछाल भारती एयरटेल के शेयरों में दर्ज की गई है। यह 2.75 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ, जबकि RIL के शेयर 2.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, इटरनल के शेयर 2.19 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए, जबकि SBI के शेयर 2.08 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। इसके अलावा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयरों में 1.64 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए।

आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर 

दूसरी तरफ, कोटक बैंक के शेयरों में 1.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि BEL के शेयर 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, इन्फोसिस के शेयरों 1.35 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जबकि अडानी पोर्ट 0.56 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस के शेयर 0.47 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/leopard-electrocuted-in-a-mining-quarry-losing-claws-and-four-teeth/95566