झारखंड

राज्य स्थापना दिवस पर बेतला में राष्ट्रीय स्तर का भव्य कव्वाली कार्यक्रम, सलमान अली और रईस अनीस सबरी ने बांधा समां

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत बरवाडीह/डेस्क: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में बुधवार की रात बेतला में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक रामचंद्र सिंह के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के भव्य कव्वाली एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ने जहां सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर सजाया, वहीं हजारों की भीड़ देर रात तक संगीत की सुरमयी महफिल में झूमती रही.

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश किशोर महतो, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक रामचंद्र सिंह एवं उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया. मंच पर बॉलीवुड के मशहूर गायक एवं इंडियन आइडल विजेता सलमान अली तथा सूफी गायक रईस अनीस सबरी की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुंबई से आए दोनों कलाकारों ने फिल्मी गीतों के साथ–साथ सूफी कलामों की ऐसी जुगलबंदी पेश की कि रातभर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और सुरों की गूंज से सराबोर रहा. कार्यक्रम के दौरान दर्शक अपनी पसंदीदा धुनों पर झूमते नजर आए. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़े: हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर 28 नवंबर को 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र