देश-विदेश

सर्दियों में गर्दन और कंधे के दर्द से राहत! आचार्य बालकृष्ण का ये देसी नुस्खा बन सकता है कारगर उपाय

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: सर्दियों में अक्सर गर्दन और कंधे में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, खासकर उन लोगों में जो दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करते है या मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल करते हैं. लंबे समय तक झुककर बैठना, गलत मुद्रा में सोना या शरीर में कमजोरी जैसी वजहें इस दर्द को और बढ़ा देती हैं. लोग अक्सर दवाओं और पेन-किलर स्प्रे का सहारा लेते है लेकिन ये सिर्फ अस्थायी राहत देते है और लंबे समय तक उपयोग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता हैं.

हालांकि, आयुर्वेद में ऐसे कई घरेलू उपाय बताए गए हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के दर्द में आराम दिलाते हैं. हाल ही में आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए एक आसान और प्रभावशाली घरेलू नुस्खा साझा किया हैं.

आचार्य बालकृष्ण का देसी नुस्खा आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, इस नुस्खे के लिए केवल दो चीजों की जरूरत है अरंडी का तेल और लहसुन. ये दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर हैंऔर शरीर में जमी अकड़न और दर्द को नेचुरल तरीके से कम करते हैं.

घर पर तैयार करने का तरीका:

  • 50 मिलीलीटर अरंडी का तेल लें.
  • उसमें 4 कली लहसुन छीलकर हल्का सा कुचल लें.
  • दोनों को एक छोटे पैन में धीमी आंच पर पकाएं.
  • जब लहसुन अच्छी तरह जलकर काला हो जाए, गैस बंद कर दें.
  • तेल को ठंडा होने दें और फिर छानकर शीशी में भर लें.

क्यों है यह तेल असरदार? अरंडी का तेल गर्म तासीर वाला होता है, जो मांसपेशियों में जमी अकड़न को ढीला करता है, सूजन कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता हैं. लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. जब इसे तेल में पकाया जाता है तो इसके औषधीय गुण और भी बढ़ जाते हैं. इस तरह यह मिश्रण मांसपेशियों में खिंचाव, भारीपन और दर्द को तेजी से कम करता हैं.

मालिश करने का तरीका

  • हल्के गुनगुने तेल से गर्दन और कंधों पर 5-10 मिनट धीरे-धीरे मालिश करें.
  • मालिश के बाद गर्म कपड़े से सेक करने से इसका असर और बढ़ जाता हैं.
  • रोजाना रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। कुछ दिनों में दर्द में राहत महसूस होने लगती हैं.

किसके लिए है यह उपाय फायदेमंद?

  • ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वाले कर्मचारी
  • मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल करने वाले लोग
  • सुबह उठते ही गर्दन में जकड़न महसूस करने वाले
  • बार-बार मांसपेशियों में दर्द या अकड़न का सामना करने वाले

इस देसी नुस्खे को अपनाकर सर्दियों में गर्दन और कंधे के दर्द से प्राकृतिक और सुरक्षित राहत पाई जा सकती हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड! रांची-जमशेदपुर में पारा गिरा 4-5 डिग्री तक