वीकएंड के वार में रोहित शेट्टी के सामने भिड़े गौरव खन्ना और अमाल मलिक
बिग बॉस 19 के वीकएंड एपिसोड में हंगामा
बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार एपिसोड इस बार काफी गरमागरम होने वाला है। शो के प्रमो में दिखाया गया कि रोहित शेट्टी के सामने ही प्रतियोगी गौरव खन्ना और सिंगर अमाल मलिक आपस में भिड़ गए।
सलमान की जगह रोहित शेट्टी करेंगे होस्टिंग
सलमान खान इन दिनों ‘दबंग टूर’ के लिए कतर में हैं, इसलिए इस हफ्ते वीकएंड का वार रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। उनकी मौजूदगी में ही शो में बड़ा विवाद देखने को मिला।
रोहित का गौरव से सवाल
प्रोमो में रोहित शेट्टी ने गौरव खन्ना से पूछा कि क्या वह शो की शुरुआत में असली थे या अब अपनी असली छवि दिखा रहे हैं? इस पर गौरव ने कहा कि वह शुरू से वही हैं जो दिख रहे हैं, और उनके साथ कौन खड़ा है, यह सबके सामने है।
अमाल मलिक का आरोप
गौरव की बात सुनकर अमाल मलिक भड़क गए। उन्होंने कहा कि गौरव सिर्फ अपने करीबी लोगों को सपोर्ट करते हैं और गलत तरीके से उन्हें बचाते हैं।
गौरव का पलटवार
गौरव ने जवाब दिया कि अमाल ने भी अपने दोस्त को चीटिंग करके कैप्टन बनवाया है। इस आरोप के बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई और माहौल पूरी तरह गर्म हो गया।
यह भी पढ़े: SRK–फराह का धांसू ‘छैंया छैंया’ डांस