गढ़वा ने झारखंड का 25वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंड़ा की जयंती भव्य रूप से मनायी
अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं गढ़वा एसपी अमन कुमार और भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ऊर्फ छोटे राजा ने गढ़वा समाहरणालय स्थित बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया एवं बहुउद्देशिय भवन टाउनहॉल गढ़वा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, गढ़वा एसपी अमन कुमार एवं भवनाथपुर विधायक अंनत प्रताप देव सहित जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया! वहीं कार्यक्रम पहुंचे जिले के तमाम आन्दोलनकारीयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया,एवं कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय के बच्चे बच्चियों ने बिरसा मुंडा के जीवनी पर संगीत के माध्यम से कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दिया,
वहीं जेएसएलपीएस एवं कल्याण विभाग के साथ पशुपालन विभाग के द्वारा लाभुकों के बिच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया!गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बताया की आज का यह दिन काफी विशेष दिन है हमारा झारखंड राज्य 25वर्ष का हो गया है ऐसे में काफी तेजी से गढ़वा जिला सहित झारखंड आगे बढ़ रहा, साथ ही कहा कि झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 11 नवम्बर से जिले में अलग - तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं, और आगामी 21 नवम्बर से गढ़वा जिले के सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और सरकार की सारी योजनाएँ जनता तक पहुंचा सकें,वहीं भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा की जब से झारखंड का स्थापना हुआ और राज्य अलग हुआ तब से लेकर अब तक काफी तेजी से झारखंड आगे की ओर बढ़ रहा है आने वाले कुछ सालों में झारखंड देश के नम्बर 1 प्रदेश बनेगा!
मौके पर उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ऊर्फ छोटे राजा, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं आंदोलनकारी, गणमान्य लोग, स्कूली छात्र-छात्रा एवं जेएसएलपीएस के दीदियाँ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: बिहार में सरकार बनाने की कवादय हुई तेज, नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जेडीयू की बुलाई बैठक