झारखंड
गांडेय{ लगातार हो रही बारिश से ताराटांड़ में खपरैल मकान धराशायी, परिवार सुरक्षित
भरत मंडल'न्यूज 11 भारत
गांडेय डेस्क: गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत अंतर्गत ताराटांड़ गांव में शनिवार देर शाम लगातार हो रही बारिश से एक खपरैल मिट्टी का मकान गिर गया. यह मकान गांव निवासी श्री प्रसाद सिंह का था. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. लेकिन घर में रखे बक्सा, टेबल-कुर्सी और आलमारी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए. भुक्तभोगी श्री प्रसाद सिंह ने बताया कि मकान गिर जाने से पूरे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मतगणना का सिस्टम, 90 हजार बूथों पर मतदान से आसान होगा चुनाव https://www.news11bharat.com/bihar/bihar-to-change-vote-counting-system-ease-elections-with-90000-polling-booths/77734