झारखंड

फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ की बारिकियों से हुए अवगत, छऊ देख हुए अभिभूत

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के  चोगा गांव में  गुरुवार को फ्रांस के पर्यटक पहुंचे और नटराज कला केन्द्र चोगा  में फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ कला का बारिकी को समझने का कोशिश किया. नटराज कला केन्द्र के कलाकारों ने छऊ का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया. कलाकारों ने विदेशी पर्यटकों को मनमोहक मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध छऊ का प्रदर्शन कराया.

नटराज कला केन्द्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने फ्रांस से आए पर्यटकों को मुखौटा ,साज  सज्जा एवं ढोल ,नगाड़े और सहनाई के संबंध में भी जानकारी दिया.पर्यटकों ने मुखौटा का भी अवलोकन किया व इसका निर्माण में लगे आवश्यक सामग्री का अवलोकन कर जानकारी लिया. मानभूम छऊ नृत्य कला प्रदर्शन देख आत्म विभोर हुए.विभिन्न भाव भंगिमा,नगाड़े,सहनाई का धुन से मंत्रमुग्ध होकर फ्रांस में भी इसका प्रचार प्रसार व नटराज कला केन्द्र के कलाकारों को वहां भी स्टेज देने का बात किया.

नई दिल्ली के गायडर सानु कुमार गीरी ने बताया कि पर्यटक फ्रांस से दिल्ली पहुंचे और गो ट्रेवल रांची के सहयोग से सीधे चोगा गांव पहुंचे,उन्होंने कहा कि देश विदेश में मानभूम छऊ नृत्य का प्रदर्शन नटराज कला केन्द्र के कलाकारों ने किया है.उन्होंने छऊ कला का भेष ,भूषा और ताल से प्रभावित होकर जल्द ही यहां के कलाकारों को फ्रांस आमंत्रित करने की बात कही.मौके पर विदेशी मेहमानों  में जोजेत,अवनी, क्रिस्टीन,जेराद, दोमीनीक, नटराज कला केन्द्र के सचिव प्रभात कुमार महतो आदि कलाकार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के तीन गांवों में सोहराई जतरा सह नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन