झारखंड

पलामू के हैदरनगर में फायरिंग: हाई स्कूल मैदान के सामने युवक घायल, पुलिस छापेमारी में जुटी

न्यूज़11 भारत  पलामू/डेस्क: पलामू जिले के हैदरनगर में शनिवार की सुबह हैदर नगर हाई स्कूल के मैदान के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू (22 वर्ष) नामक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुबह कुछ देर पहले की बताई जा रही है. घायल युवक का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने ही है. गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत हैदर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुँची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जबकि पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़े: 1.86 लाख का मोबाइल ऑर्डर किया, डिब्बे में मिला पत्थर का टुकड़ा; बेंगलुरु में इंजीनियर के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी