झारखंड

डीवीसी के बन्द आवास में लगी आग, सीआईएसएफ अग्नि शमन दल ने बुझायी आग

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल मुर्गीफार्म कॉलोनी स्थित एक बन्द आवास एचएमटी 11 के कमरे में अचानक आग लग गई. घटना गुरुवार सुबह की है. आवास के खिड़की से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना सीआईएसएफ अग्नि समन दल को दिए. वही अग्नि समन दल मौके पर पहुंच कर सर्व प्रथम बन्द आवास का ताला तोड़ा फिर आग को बुझाया. युक्त आवास डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में पदस्थापित महिला स्वास्थ्य कर्मी स्वर्गीय माया देवी की थी. जिसमें उसका पुत्र गोपी राम अपने परिवार के साथ रहता था परंतु गोपी की मौत के बाद उसका परिवार आवास में ताला लगाकर डाल्टेनगंज पलामू पुस्तैनी घर लगभग पांच वर्ष पहले चला गया. तब से आवास में ताला लगा हुआ है. आग बुझने आए सीआईएसएफ कर्मियों ने बताया कि आवास के अंदर सिर्फ एक बक्सा , पलंग व  कपड़ा था जिसमें आग लगी थी . जिसे बुझा कर डीवीसी सिविल विभाग को सूचना दे दी गई है. आग लगने का कारण विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड श्रमिक संघ बोकारो थर्मल के प्रतिनिधि मंडल ने  मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांगपत्र