बिहार

बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका बीजेपी में हुई शामिल, इस सीट से लड़ सकती है चुनाव

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः- बिहार की प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर को दरभंगा के अलीनगर सीट से टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है. बताते चले कि मैथिली ठाकुर मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई है, वहीं बिहार विधानसभा के दौरान बीजेपी में नए चेहरे जुड़ने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. 

बता दें कि अलीगढ़ की ये सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है. पार्टी इस सीट से युवा व लोकप्रिय चेहरा लाने को मोड में दिख रही है. बता दें कि मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया में काफी फैन बेस है, बीजेपी उन्हें प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है. 

अगर मैथिली ठाकुर को टिकट मिलता है तो बिहार के इतिहास में ये पहली बार होगा जब लोक संस्कृति से जुड़े कोई फेमस गायिका सीधे तौर पर राजनीति में उतरेगी. दरभंगा की रहने वाली मैथिली ठाकुर अपने लोक गीत व मिथिला संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, इसी साल मैथिली 25 साल की हुई है. 

कौन हैं मैथिली ठाकुर? मैथिली ठाकुर बिहार की प्रसिद्ध सिंगर है, माता पिता दोनों मैथिली म्यूजिशियन हैं. क्लासिक म्युजिक में उनकी ट्रेनिंग हुई है, मैथिली ने कई भाषाओं में गाना भी गाए हैं. 25 साल की मैथिली ठाकुर मिथिला संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है.  ये भी पढ़ेंः- बच्चे का टोन बना चर्चा का विषय, साइकोलॉजिस्ट ने कहा- यही है ओवरकॉन्फिडेंस सिंड्रोम