झारखंड

हवा में धूल व नदी में जहर फैला रही फेयर माइंस, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः-  पलामू में फेयर माइंस लिमिटेड द्वारा पर्यावरण स्वीकृति को शर्तों को खुलेआम नजरअंदाज करने के मामले में पर्यावरण मंत्रालय सहित इन्य संबंधित विभाग को वीडियो व साक्ष्य के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया कि खनन के लिए जरुरी शर्तों और पर्यावरण मंजूरी की शर्त का लागातार उल्लंघन किया जा रहा है.  ग्रामीणों का आरोप है कि सदाबाह नदी के भीतर घुसकर 15 मीटर की सेफ्टी बैरियर तोड़ कर खनन कार्य कर रही है. इससे निकलने वाला गंदा पानी पंप व पाइपलाइन के जरिए सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है. जिससे नदियां प्रदूषित हो रही है.  बिना जिला वन कार्यालय के अनुमति रैयती एवं सरकारी भुमि पर लगे पेड़ों की कटाई कर उन्हे मिट्टी में दबा दिया गया है. कोयला क्रशर व परिवहण से फैले धूल व प्रदूषण को रोकने के लिए कोई प्रभावी उपाय नहीं किया जा रहा है. वहीं पर्यावरण मंजूरी में ऐसा करना अनिवार्य है.  हाल ही में अंचल अधिकारी पड़वा द्वारा कंपनी को 14 एकड़ 58 डिसमिल सरकारी जमीन अवैध खनन और कोयला भंडारण को लेकर नोटिस भी जारी किया गया. बावजूद इसके कंपनी के कार्यों में कोई सुधार नहीं दिख रहा.