Balaghat : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, विस्फोटक बरामद
Madhya Pradesh : बालाघाट। यहां के किरनापुर क्षेत्र के घने जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के दो अंडरग्राउंड हथियार डिपो मिले हैं। इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक, गोला-बारूद, लांचर सेल, वायरलेस सेट, रेडियो, मोबाइल, दवाइयां, इंजेक्शन, बीपी मापक, राशन और नक्सली साहित्य भरा हुआ था। बैहर एएसपी आदर्श कांत शुक्ला के अनुसार, जंगल में लगातार दबिश बढ़ने से नक्सली अपने स्थायी अड्डे छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
हाल के दिनों में कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। दबाव का सीधा असर जमीन पर दिख रहा है। सुरक्षाबलों ने सामग्री जब्त कर ली है। बालाघाट में तीन राज्यों की सीमाएं हैं। यहां महाराष्ट्र के गढ़चिरौली औऱ छत्तीसगढ़ का रावधाट व अंतागढ़ बेल्ट से जुड़ा है।
ये दोनों क्षेत्र देश के कोर नक्सल क्षेत्र हैं। महाराष्ट्र में पुलिस/सी60 कमाडो का दबाव बढ़ता है तो कई नक्सली दल बालाघाट को बैकअप जोन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार को 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें 37 नक्सलियों पर 65 लाख रूपये का इनाम था। सरेंडर करने वालों में 12 महिला नक्सली हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-allows-abortion-of-21-month-old-pregnancy/99482