झारखंड

रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार और पुनर्गठन, 32 नए सदस्यों की घोषणा

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, रांची जिला अंतर्गत रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार कर दिया गया हैं. संशोधित संयोजक मंडली में कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया हैं. अध्यक्ष के निर्देश पर किए गए इस संशोधन के तहत, मंडली के नए सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. अन्तु तिर्की
  2. अश्विनी शर्मा
  3. पवन जेडिया
  4. डॉ० हेमलाल मेहता "हेमू"
  5. नयनतारा उराँव
  6. फरीद खान
  7. विरू तिर्की
  8. रोशन कुमार
  9. अफरोज अंसारी
  10. मनिन्दर सिंह
  11. रामशरण तिर्की
  12. प्रदीप मिर्धा
  13. मधु तिर्की
  14. विक्रम सिंह
  15. रतिश द्विवेदी
  16. अरुण वर्मा
  17. आशुतोष कुमार "सोनु"
  18. अंकिता वर्मा
  19. विजय महतो
  20. शमशाद मल्लिीक उर्फ भोलु मल्लीक
  21. सुष्मा वरदेवा
  22. कुलदीप कुमार
  23. अनुप सिंह
  24. जितेन्द्र गुप्ता
  25. मो० साजिद
  26. विश्वजीत गोप
  27. वीरू साहु
  28. विक्की यादव
  29. आशुतोष गोस्वामी
  30. संध्या गुड़ीया
  31. आरीज अंसारी
  32. नसीम गद्दी (पप्पू)

15 दिनों के भीतर वार्ड समितियों के गठन का निर्देश केन्द्रीय समिति ने सभी सदस्यों को निर्देश दिया है कि महानगर क्षेत्र में केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों, जिला संयोजक मंडली और अन्य संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 15 दिनों के भीतर सभी वार्ड समितियों का गठन या पुनर्गठन किया जाए. वार्ड समितियों की पूरी सूची रिपोर्ट के साथ महानगर संयोजक मंडली की कार्यवाही पुस्तिका की प्रति संलग्न कर केन्द्रीय कार्यालय को भेजनी अनिवार्य होगी.

संगठनात्मक निर्णय सामूहिक रूप से लेने पर जोर निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर संगठन के किसी भी स्तर पर होने वाले गठन या पुनर्गठन में सभी सदस्यों की सामूहिक सहमति आवश्यक होगी. किसी निर्णय पर एकमत नहीं होने की स्थिति में मामला सीधे केन्द्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा.

यह भी पढ़े: भारत-नेपाल बॉर्डर के समीप पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा की बड़ी खेप को किया जप्त