रांची में राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के साथ मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के रातु और ठाकुगांव सीमा क्षेत्र में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कुल चार अपराधी पकड़े गए, जिसमें से दो घायल हैं. घायल अपराधियों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रूप में की गई हैं. जानकारी के अनुसार, ये अपराधी कोयला व्यवसाई को टार्गेट करने के लिए वहां पहुंचे थे. मौके पर रांची एसएसपी खुद उपस्थित रहे और उन्होंने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया. इसके अलावा ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और डीएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे और मुआयना कर रहे हैं.
पुलिस ने घटनास्थल से 8 पिस्टल बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों के बाकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत! अब मौत पर 10 लाख का बीमा, पहले से है 1 करोड़ का एक्सीडेंट कवर