पीड़ित किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहार

भरनो प्रखंड की करंज पंचायत के मालादोन गांव में खेतों में लगी धान की फसल को हाथियों ने किया बर्बाद

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र करंज पंचायत अंतर्गत मालादोन गांव में जंगली हाथियों के उत्पात से गांव के ग्रामीण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है,हाथियों ने बीते रात गांव के किसान खिलेश्वर गोप,रुना मुंडा,नेरू खड़िया,बिरसा खड़िया, सुकरा खड़िया,भोला सिंह,माहा खड़िया,मनीष प्रधान,डेडो मुंडा और कीनू मुंडा के खेतों में लगे धान के फसल को रौंदकर और खाकर बुरी तरह से बर्बाद कर दिया,ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से निकल कर 5- 6 हाथियों का झुंड हमलोगों के खेतों में घंटों तक धान की फसल को खाकर एवं रौंदकर बर्बाद कर दे रहा है,वन विभाग बसिया को इसकी सूचना दी गई है,पर वन विभाग द्वारा भी हाथियों को खदेड़ने का कोई पहल नहीं किया जा रहा है.

किसान खिलेश्वर गोप ने कहा कि हम गरीब किसान बहुत मुश्किल से धान की खेती किए हैं इस खेती से सालभर कर अनाज निकलता है जिससे पूरा परिवार का पेट भरता है,इधर लगातार हो रही बरसात से तो हमलोग परेशान हैं ही अब इधर जंगली हाथियों के द्वारा भी हमलोगों के धान के फसल को बर्बाद कर दिया जा रहा है.जिससे हम किसानों भी भरी नुकसान हो रहा है.इधर सभी किसानों ने  वन विभाग से हाथियों के भगाने की मांग करते हुए उन्हें विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में पर्यटन विकास, खेल अवसंरचना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक