झारखंड
झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई! आधा दर्जन अफसरों के खिलाफ मांगी अभियोजन की स्वीकृति
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में विभिन्न घोटालों की जांच कर रही ईडी ने अब अपनी कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया हैं. एजेंसी ने लगभग आधा दर्जन अफसरों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने सबसे पहले आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी. इसके बाद अब अन्य अफसरों के नाम भी जांच के दायरे में हैं. अब तक जमीन घोटाले के मामले में एक राजस्व कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं.
यह भी पढ़े: फरीदाबाद में 300 किलो RDX बरामद, आतंकी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश, कश्मीर से जुड़ा है पूरा नेटवर्क