डीवीसी सीएसआर की ओर से बोकारो थर्मल पंचायत भवन में लगा महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
राजेश कुमार/न्यूज11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी सीएसआर की ओर से गोविंदपुर ई पंचायत भवन में गुरुवार को महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआर के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, जिप सदस्य शहजादी बानो, डा संगीता रानी, भैरव महतो आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. यहां बोकारो थर्मल अस्पताल के महिला चिकित्सक डा संगीता रानी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां देते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहे. यहां निःशुल्क स्वास्थ्य का भी जांच किया गया. इस अवसर पर डॉ सतीश कुमार,मुखिया बीएन महतो, अनीता देवी, कृष्णा कुमार, कलीम अंसारी,गौतम मण्डल,भैरव महतो,विकाश यादव आदि लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: दरभंगा में भाजपा नेताओं के बंद घर से हाई प्रोफ़ाइल चोरी, 10 लाख के नकदी और जेवरात गायब