झारखंड

Ranchi : नामकुम के सदाबहार चौक में डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:  राजधानी रांची के नामकुम के सदाबहार चौक में ट्रैफिक पुलिस की ओर से जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया.  अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी डीटीओ ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों वाहनों की सघन जांच की गई.

यह अभियान रांची डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी भी मौजूद रहे. अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, मॉडिफाइड व्हीकल और ट्रिपल राइड करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. 

पुलिस टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों के कागजात की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों से तत्काल फाइन वसूला गया।डीटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम जनता ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो सके अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो फर्जी नंबर प्लेट लगा कर घूम रहे है इस अभियान के दौरान लगभग 200 से अधिक वाहनों की जांच की है.

 

ये भी पढे़ं- सारंडा को वन्य जीव अभयारण्य घोषित करने का मामला, सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई आज