CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित फूलपुर स्टेडियम में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने कुल 17 योजनाओं की सौगात दी और फूलपुर स्टेडियम के विकास के लिए बजट की घोषणा भी की।
4 विकास योजनाएं शामिल
इन परियोजनाओं में 155.33 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई 14 विकास योजनाएं शामिल हैं, जिनका लोकार्पण किया गया। वहीं, 21.62 करोड़ रुपए की लागत वाली 3 नई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, ऊर्जा, जल संसाधन, पुलिस, स्वायत्त शासन और उद्यानिकी विभाग से संबंधित हैं। CM भजनलाल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इन विकास कार्यों से धौलपुर जिले में स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, पुलिस व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
इन योजनाओं का लोकार्पण
- फूलपुर स्टेडियम के विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपए
- राजाखेड़ा क्षेत्र की मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपए की घोषणा
- रांडोली रपट पर पुल निर्माण
- राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी के लिए 37 बीघा भूमि आवंटन
- रहेना वाली एवं लाठ वाली मंदिर के जीर्णोद्धार
- बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड क्षमता बढ़ाने और सलेमपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की घोषणा
- नागर मिठावली एनीकट निर्माण
- रामसागर सिंचाई परियोजना का पुनर्वास
- 220 केवी जीएसएस मनिया का अपग्रेडेशन
- जारगा 33/11 केवी सब स्टेशन
- राजाखेड़ा एवं सरमथुरा के एफएसटीपी प्लांट तथा पुलिस थाना एवं चौकियों के नवीन भवन शामिल हैं।