शिमला में बलात्कार के आरोपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
शिमला में बलात्कार के आरोपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ के नारे लगे
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के पहले सदन के भीतर व बाहर महौल गर्म रहा। विपक्ष पंचायत चुनाव में देरी पर चर्चा के लिए सदन में 'काम रोको' प्रस्ताव लाया। उधर, कांग्रेस विधायकों ने 'बेटी बचाओं, भाजपा भगाओ' नारे के साथ विधानसभा गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान- कांग्रेस विधायकों ने बलात्कार के आरोपित विधायक से इस्तीफे की मांग की। राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा- भाजपा ने कानून व्यवस्था का मामला उठाया। कानून व्यवस्था तो इन्होंने (भाजपा विधायकों) ही बिगाड़ रखा है। उन्होंने कहा- इनकी पार्टी के अनेक लोग यौन शोषण के आरोपों से घिरे है। भाजपा के अनेक पदाधिकारी यौन शोषण के आरोपों से घिरे हुए है। इसलिए, कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है और बलात्कार के आरोपित विधायक से इस्तीफे की मांग की है।
हंसराज के बहाने विपक्ष पर निशाना
चंबा के चुराह से भाजपा विधायक हंस राज पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। हंसराज मामले में भाजपा के एक अन्य विधायक से भी चंबा पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल और भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के बेटे ब्रजेश्वर कश्यप पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इसलिए, कांग्रेस ने आज विपक्ष के कानून व्यवस्था के आरोपों के जवाब में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ेंः
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष की बैठकों के बाद नाम तय होने की चर्चा
https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-up-state-president-may-be-declared-soon/99612