धनबाद: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़ ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
प्रियेश कुमार/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़, धनबाद ने मानवता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है. गुरुद्वारा कमेटी ने सगतों के सहयोग से ₹6 लाख (छ: लाख रुपये) की राशि एकत्र की है. इस राशि को “खालसा एड”इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंपेगी, जो वर्तमान में पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हुई है.
बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष ने कहा कि गुरु नानक दे जी ने सिखाया है कृत करो, नाम जपो ,वंड छकना यानी दूसरों की सेवा करना ही सबसे उत्तम सेवा. पंजाब में हमारे भाई-बहन कठिन समय से गुजर रहे हैं. हमारी यही कोशिश है कि उनकी पीड़ा को थोड़ा कम किया जा सके. धनबाद जिले की संगत ने सेवा भावना से यह योगदान दिया है. बड़ा गुरुद्वारा के महासचिव ने कहा कि धनबाद की संगत ने जो सहयोग किया है वह सेवा ही सिख धर्म का मूल है. धनबाद की संगतों ने जो सहयोग किया है, वह न सिर्फ आर्थिक मदद है, वरन कौम के पार्टी समर्पण भी है. पंजाब की धरती पर जो आपदा आई है, उसमें हमारी यह छोटी सी कोशिश कई परिवारों तक राहत पहुँचाने में सहायक बनेगी.
यह भी पढ़ें: धनबाद: गोमो रेलवे ओवरब्रिज के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत