मुख्यमंत्री धामी ने कुम्भ मेला और प्रदेश के विकास

CM धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए स्वीकृत किए ₹ 495 करोड़

CM धामी ने ₹ 495 करोड़ की स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वाह्य और आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

पुनर्निर्माण और सुधारीकरण

मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। CM द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य और सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 53.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त में ₹ 32.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

करोड़ों की राशि स्वीकृत

CM धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 80.35 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.21 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकासखण्ड चौखुटिया के मांसी में रामगंगा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण किये जाने हेतु ₹ 94.00 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 37.60 लाख के अनुमोदन के साथ ही जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 60.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त में ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया।

सी.सी. मार्ग निर्माण

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में वार्ड-30 चौक बाजार कनखल में ट्रांसफार्मर से सतीघाट तक सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 47.00 लाख एवं वार्ड न0-27 लाटोवाली कनखल में सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र लक्सर हेतु सतसंग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक मार्ग का सुधारीकरण हेतु ₹ 3.72 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किए।