बिहार

दानापुर छावनी परिषद की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड व टेम्पू पड़ाव से अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क:  दानापुर छावनी परिषद ने शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बस स्टैंड, टेम्पू पड़ाव और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की. परिषद की टीम ने कई स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते हुए हटाया.

छावनी परिषद सीईओ सपन कुमार ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद अवैध कब्जा जारी रहने पर टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की.

अभियान के दौरान कई झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया तथा नियमों के उल्लंघन पर संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूला गया. अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके. छावनी परिषद ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रहने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में पुलिस जवानों को दिलाई गई शपथ, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लिया गया सख्त संकल्प