झारखंड
ऐतिहासिक पाथरोलेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
न्यूज़11 भारत मधुपुर/डेस्क: दीपावली व काली पूजा को लेकर मधुपुर के एतिहासिक पाथरोल (पाथरोलेश्वरी) काली मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही हैं. यहां बीती रात से ही महिलाएं पूजा अर्चना व दीप जलाने आ रही हैं. मान्यता ह्रै कि काली पूजा के दिन पाथरोल काली मंदिर में श्रद्धापूर्वक पाँच दीप जलाने से मां भक्तो की मनोकामना पूरी करते हैं. दीपावली पर यहाँ बिहार ,बंगाल उड़ीसा व झारखण्ड समेत देश के कई राज्यो से श्रद्वालु मंदिर में दीप जलाने आते हैं. दीपावली पर यहाँ दो से तीन लाख श्रद्धालु आते हैं. किवदंती है कि बीते 500 वर्षो से यह परम्परा चली आ रही ह्रैं.