जॉन कैंपबेल (103 रन) के शतक और शाई होप के साथ उनकी

भारत एक और जीत की दहलीज पर

भारत वेस्टइंडीज द्वितीय क्रिकेट टेस्ट

भारत एक और जीत की दहलीज पर

जॉन कैंपबेल और शाई होप ने वेस्टइंडीज को शर्मनाक हार से बचाया

नई दिल्ली।

जॉन कैंपबेल (103 रन) के शतक और शाई होप के साथ उनकी बहुमूल्य साझेदारी की बदौलत मेहमान वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ एक और शर्मसार हार से बचा लिया। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच पर पकड़ बना ली है। लेकिन भारत पहले टेस्ट की तरह दूसरा टेस्ट पारी भी पारी से जीतने से चूक गया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 18 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे अब महज 58 रन चाहिए जो एक औपचारिकता मात्र है।

चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन 30 रन और केएल राहुल 25 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के शतकवीर यशस्वी जायसवाल तेजी से रन बनाने और मैच आज ही खत्म करने के मूड में थे। पर वे गेंद सीमा पार भेजने के चक्कर में मात्र आठ रन बनाकर आउट हो गये। 

वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 390 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इस प्रकार मेहमानों को भारत पर 120 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित की थी। वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर आउट हो गई।

कैरेबियाई टीम ने दूसरी पारी में गजब का आत्मविश्वास दिखाया। इसके कारण न सिर्फ भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मजबूर हुआ बल्कि टेस्ट मैच पांचवें दिन तक खिंच गया। कैंपबेल और होप ने बेहतरीन शतक जड़कर वेस्टइंडीज को पारी की हार झेलकर शर्मसार होने से बचा लिया। इसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने जायडन सील्स के साथ आखिरी विकेट के लिए 79 रन जोड़े और सुनिश्चित किया कि मैच चौथे दिन ही खत्म न हो।

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने अपने बल्लेबाजों के दम पर 390 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला। 

वेस्टइंडीज ने सोमवार को सुबह दो विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया और 217 रन बनाने में बाकी के आठ विकेट गंवा दिए थे। परन्तु विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक जड़े। कैंपबेल 115 रन और होप ने 103 रन की पारी खेली। कप्तान रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। यह ग्रीव्स के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। वहीं, कैंपबेल ने भी पहला टेस्ट शतक जड़ा।  तेजनारायण चंद्रपॉल ने 10 रन और एलिक एथनाजे ने सात रन बनाए। तेवलिन इमलाक ने 12 रन और वारिकन ने तीन रन बनाए। एंडरसन फिलिप दो रन बनाकर आउट हुए। खेरी पियरे खाता नहीं खोल सके। जेडन सील्स 32 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को दो विकेट मिले। जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय गेंदबाजों को 10वें विकेट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स के बीच 10वें विकेट के लिए अरधशतकी साझेदारी निभाकर वेस्टइंडीज को भारत पर बढ़त 91 रन की बढ़त दिला चुके थे। टीम ने चौथे दिन चायकाल तक नौ विकेट पर 361 रन बना लिए थे।