उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं

बिहार में दुविधा की स्थिति में कांग्रेस, महागठबंधन में दोहरे Nomination से भी असमजंस

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: महागठबंधन में सीट बंटवारे ने सब कुछ बंटाधार कर दिया है. पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन तक महागठबंधन अपनी सीट बंटवारे की गुत्थी नहीं सुलझा पाया था. उसका नतीजा यह हुआ कि कई जगहों पर एक ही सीट पर गठबंधन की ओर से दो यो उससे अधिक नामांकन तक कर दिया. अब गठबंधन को इस स्थिति से भी जूझना है.

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिन आनन-फानन में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची जारी होने के बाद पार्टी के अंदर असंतोष भी देखा जा रहा है. महागठबंधन में ज्यादातर सीटों पर फ्रेंडली फाइट की नौबत आ गयी है. 

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी इस पर अपना बयान दिया है. उन्होंने भी स्वीकार किया कि कहीं-कहीं दोनों तरफ से नॉमिनेशन हुआ है तो एक नॉमिनेशन वापस भी हो सकता है. कहीं-कहीं दोस्ताना संघर्ष भी हो सकता है. कुछ चीजें है जो अभी निर्णय के स्तर पर हैं जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी. अब सवाल यह है कि जब इतने दिनों में महागठबंधन अपने सीटों के बंटवारे का पेंच नहीं सुलझा पाया है तो एक ही सीट पर गठबंधन के दो या दो से अधिक उम्मीदवारों  के हित जब आपस में टकरायेंगे तब उन्हें कैसे दूर कर पायेगा?

यह भी पढ़ें: VIP प्रमुख मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, महागठबंधन की सरकार बनाने में लगायेंगे दम