पूर्णिया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से किये बड़े-बड़े वादे
शहनवाज अख्तर/न्यूज11 भारत
पूर्णिया/डेस्क: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए पूर्णियां पहुंची. महागठबंधन के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने बिहार की जनता से बड़े-बड़े चुनावी वायदे किये. उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार बनने केबाद लोगों का मुफ्त इलाज मुफ्त होगा, मनरेगा की मजदूरी को हम ₹300 करेंगे और मनरेगा की मजदूरी की दिन भी दुगना करेंगे. इसके अलावा उन्होंने बिहार की जनता से वादा किया कि महा गठबंधन की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. साथ ही निजी शिक्षा संस्थानों में भी आरक्षण लागू होगा. ओबीसी आरक्षण की सीमा भी बढ़ाने का उन्होंने वादा किया. प्रियंका गांधी ने बिहार में कांग्रेस के जमाने में किये गये कामों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े-बड़े बांध और पुल बने. पेपर मिल, चीनी की फैक्ट्री, सीमेंट की फैक्ट्री, खाद की फैक्ट्री कांग्रेस की देन हैं.
प्रियंका गांधी ने एनडीए पर भी प्रहार किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंच से कट्टों की बात करते हैं हथियारों की बात करते हैं. जबकि हमारी सोच ऐसी नहीं है.
यह भी पढ़ें: अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखण्ड के सभी 48 प्रवासी कामगारों की हुई सुरक्षित वापसी