वारसलीगंज से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने नामांकन लिया वापस
रंजन कुमार सिन्हा/न्यूज11 भारत
नवादा/डेस्क: वारसलीगंज से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने नामांकन लिया वापस,पार्टी आलाकमान के निर्देश पर लिया नाम वापस. वारिसलीगंज विधानसभा से क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया. दरअसल इस विधानसभा से महागठबंधन समर्थित दो उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था. जिसमें राजद से अशोक महतो की पत्नी अनीता कुमारी और कांग्रेस से सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने नामांकन कराया था. सतीश कुमार ने बताया कि पार्टी देवेंद्र प्रसाद और अखिलेश प्रसाद का मैसेज आया और हमने नाम वापस लिया है. उन्होंने कहा था कि हम चले थे वारिसलीगंज को अपराध मुक्त कराने चले थे. लेकिन शीर्ष नेताओं ने हमारे गठबंधन से ऐसे लोगों को उम्मीदवार बना दिया है.
यह भी पढ़ें: बिहार में बाहुबली का परिवार भी सुरक्षित नहीं! लालगंज के राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला की बेटी को जान से मारने की धमकी