टेंपो और ट्रक की भीषण टक्कर, महिला की मौत और 8 घायल, मोहनिया आरा पथ जाम
अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव के समीप गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ईंट पत्थर रखकर मोहनिया-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
जानकारी के अनुसार, टेंपो सवार सभी लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के मामादेव गांव के रहने वाले बताए जा रहे है, जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि टेंपो गलत दिशा से जा रही थी सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी टेंपो में चालक सहित 9 लोग सवार थे. मृतक महिला की पहचान मामादेव निवासी धीरेन्द्र कुशवाहा की 39वर्षीय पत्नी देवंता देवी के रूप में हुई. जबकि घायलों का इलाज मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में होने के बाद सभी गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायलों में संतोष कुमार 35 साल, सरोज देवी 35 साल, रीता 35 साल, यमुना देवी 40 साल, निधि कुमारी 16 साल, ऊषा देवी 40 साल, सुगंधा देवी 38 साल, रीना देवी 40 साल बताए जा रहे है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़े: सासाराम में ईवीएम स्ट्रांग रूम पर हंगामा, ट्रक घुसने से बढ़ा विवाद