झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड, पहाड़ों की बर्फ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखना शुरू

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में ठंड का असली दौर अब शुरू होने जा रहा हैं. पहाड़ी राज्यों में ताज़ी बर्फबारी, उत्तरी पाकिस्तान के पास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में बने ट्रफ की वजह से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला हैं. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और सर्दी अपनी पूरी ताकत दिखाएगी.

अगले 48 घंटों में तापमान गिरेगा 2-3 डिग्री IMD रांची के अनुसार, फिलहाल तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है, लेकिन दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट तय हैं. इसका मतलब है सुबह और रात में हड्डियों तक चुभने वाली ठंड महसूस होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार की सुबह कोहरा और हल्की धुंध रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने पर आसमान साफ रहेगा. हवा में नमी और लगातार चल रही ठंडी हवाएं तापमान को और नीचे धकेलेंगी. 

गुमला सबसे ठंडा, रांची का भी तापमान नीचे राज्य का सबसे कम तापमान गुमला में 5.2 डिग्री दर्ज हुआ है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर हैं. वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान हैं. चाईबासा सबसे गर्म रहा जहां पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया. उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. रोहतांग दर्रे के पास भारी हिमपात के बाद शीतलहर और तीखी हो गई हैं. 

यह भी पढ़े: JSSC ने जारी किया रिजल्ट, कुल इतने अभ्यर्थी हुए पास