उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने मिशन-2027 के

CM योगी ने शुरू की चुनावी तैयारी, मिशन-2027 में जुटे

CM योगी ने शुरू की चुनावी तैयारी

उत्तर प्रदेश में CM योगी सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए 'ट्रिपल थ्री' मोर्चे पर मैराथन एक्शन शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश बढ़ने के साथ CM योगी अलग-अलग जिलों में रैली और विकास की सौगात देकर सियासी माहौल बनाने के साथ-साथ जनता से संवाद और रोजाना सरकारी कामकाज के मोर्चों पर मुस्तैद दिख रहे हैं। इस तरह संगठन, सरकार और जनता के साथ मजबूत कनेक्शन बनाकर UP जंग फतह करने की है। 

पश्चिम UP और बुंदेलखंड में ताबड़तोड़ दौरे

2027 की चुनावी आहट के साथ मुख्यमंत्री योगी ने जनसंपर्क और सभाओं के जरिए सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की जमीनी स्थिति परखने को जिला, मंडल और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिम UP और बुंदेलखंड तक उनके ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। CM योगी ने पहले चरण में 100 से ज्यादा विधानसभा सीटों को कवर लिया है। पिछले 2 महीनों में बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी से लेकर गोरखपुर में जनसभा करके विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने और सियासी मिजाज थाह लेने का काम किया है। 

चुनावी लड़ाई शुरू

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही अभी तक नहीं हुआ, लेकिन BJP सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अपनी एक्सरसाइज शूरू कर दी। 2024 के लोकसभा चुनाव में हुए सियासी नुकसान को देखते हुए CM योगी अभी से ही मिशन-2027 में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी अपनी रैली और जनसंपर्क के जरिए सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की जमीनी स्थिति परखने के जमीन पर उतर गए। पिछले 2 महीनों में CM योगी 100 से ज्यादा विधानसभा सीटों दौरा पूरा कर लिया है। इस तरह से 18 मंडलों में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने का पहला चरण भी पूरा कर लिया। इस तरह से सत्ता को बरकरार रखने की कवायद में CM योगी जुट गए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि 2027 की चुनावी लड़ाई 2022 के चुनाव से अलग है।