मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर में प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित
MP News : जबलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 1.30 बजे यहां सदर में गैरिसर ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस के मौक पर राज्य स्तरीय समारोह का आरंभ करेंगे। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को गुजरात के नर्मदा जिले से संबोधित करेंगे। साथ ही 7, 700 करोड़ के परियोजना का शुभारंभ करेंगे। सभी राज्य इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। यहां जनजातीय गौरव दिवस यात्रा का समागम होगा। मुख्यमंत्री जनजातीय गौरव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी शुरु करेंगे।
जनजातीय धर्म गुरुओं का सम्मान भी करेंगे। इस मौके पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले जनातीय समाज के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। अंतर राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़, विदेश में पढ़ाई कर रहे आसाराम पलवी, रवि मेडा को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम, फुलझारिया बाई, उजियारी बाई, रागिनी मार्को, सुष्टि सिंह शामिल हैं। कक्षा 10वीं व 12 वीं के जानजाति छात्र छात्राओं को शंकर शाह, रानी दुर्गावती मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य मंत्री डा कुवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/know-what-the-dgp-said-about-the-naugam-blast/97716
Jammu and Kashmir : 14 नवंबर को नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर बड़ा विस्फोट हुआ. जांच के दौरान विस्फोटक सामग्री और रसायन को नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रख दिया गया था. फोरेंसिक जांच हो रही थी. फोरेंसिक जांच के दौरान ही रसायन में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/regarding-the-nowgam-blast-farooq-abdullah-said-that-those-responsible/97721
Jammu and Kashmir : फारूख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि ये हमारी ग़लती है, जो लोग इस विस्फोटक को बेहतर समझते हैं, हमें पहले उनसे बात करनी चाहिए थी कि इससे कैसे निपटना है? 9 लोगों की जान चली गई. उन्होंने नौगाम विस्फोट को लेकर बयान दिया था.