छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के

छत्तीसगढ़ में इंतजार अब खत्म: ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष बने

छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता और नेता जिस इस सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वो इंतजार अब खत्म हो गया है राज्य सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में राजनैतिक नियुक्तियां कर दी हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन नियुक्तियों की घोषणा के साथ ही सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.

मुख्य आयोगों की कमान

राज्य सरकार ने डॉ. ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान की नियुक्ति की है. इसी आयोग में वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सौरभ सिंह जागृत और दुर्गा महेश्वर को सदस्य बनाया गया है.

बोर्ड और मंडलों में भी नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष दयावंत धर बांधे होंगे. आनंद निषाद को उपाध्यक्ष और नेतराम निषाद को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है.गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके साथ देवशरण सेन को सदस्य नियुक्त किया गया है. 

शिक्षा व विकास क्षेत्र

रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) में डॉ. जेपी शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल की कमान राजेश कुमार राजपूत को सौंपी गई है, जहां सुमन मुथा सदस्य होंगी.छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम की नियुक्ति हुई है.