छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 1654 पदों पर निकली भर्ती, जाने कब होगी परीक्षा
सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 1654 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
यह भर्ती ई एवं टी संवर्ग की शासकीय स्कूलों के लिए की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया का संचालन लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से किया जाएगा, जबकि आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
इन विषयों में होगी भर्ती
-
अंग्रेजी – 504 पद
-
संस्कृत – 300 पद
-
हिंदी – 250 पद
-
गणित – 250 पद
-
सामाजिक विज्ञान – 250 पद
-
कृषि – 100 पद
अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 504 पद निर्धारित किए गए हैं।
ऑनलाइन होगी पूरी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन, दस्तावेज अपलोड और अन्य सभी औपचारिकताएं CG Vyapam के पोर्टल पर पूरी करनी होंगी। आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
लंबे इंतजार के बाद युवाओं को राहत
राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती बड़ी राहत मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर भी मिलेगा।फिलहाल उम्मीदवारों की नजर अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख और विस्तृत भर्ती कार्यक्रम पर है।